प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Grand Collar of the National Order of the Southern Cross' से सम्मानित किया है। यह सम्मान केवल विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और शासन प्रमुखों को दिया जाता है। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने खुद यह सम्मान पीएम मोदी को प्रदान किया।

PM Modi Awards 2025

यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख और प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक कूटनीति की सफलता का प्रतीक माना जा रहा है।

इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी को अब तक विश्व के 26 देशों द्वारा उनके नेतृत्व और वैश्विक योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है।

इन देशों में त्रिनिदाद और टोबैगो, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, कुवैत, गुयाना, बारबाडोस, नाइजीरिया, डोमिनिका, रूस, ग्रीस, फ्रांस, मिस्र, पलाउ, पापुआ न्यू गिनी, फिजी, भूटान, अमेरिका, बहरीन, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं।

हर देश ने पीएम मोदी को अपने-अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कारों से नवाजा है, जैसे कि-

  • रूस ने 'Order of St. Andrew the Apostle', 
  • अमेरिका ने 'Legion of Merit', 
  • फ्रांस ने 'Grand Cross of the Legion', और 
  • यूएई ने 'Order of Zayed' से सम्मानित किया है
  • सऊदी अरब ने ‘King Abdulaziz Order’ और 
  • मिस्र ने ‘Order of the Nile’ से नवाजा है।

ये सम्मान दर्शाते हैं कि आज भारत विश्व में सिर्फ एक उभरती अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचाना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक रणनीति और वैश्विक दृष्टिकोण ने भारत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

इस उपलब्धि को 'Unstoppable Bharat' का प्रतीक माना जा रहा है, जो भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और साख को और मजबूत करता है।